जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कृषि, राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों की अहम बैठक ली। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए लंबित राजस्व मामलों (जैसे नामांतरण, सीमांकन) को जल्द से जल्द सुलझाने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, अब राशन दुकानों पर केवल बायोमेट्रिक (अंगूठा लगाकर) तरीके से ही राशन बांटने के आदेश दिए गए हैं, ताकि सिस्टम में पूरी पारदर्शिता बनी रहे।
Month: July 2026
जशपुर में झमाझम बारिश: एक ही दिन में 109.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज, मनोरा तहसील में सबसे ज्यादा मेहरबान हुए बदरा
जशपुर जिले में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और बारिश का दौर जारी है। भू-अभिलेख शाखा के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 20 जुलाई तक जिले में कुल 2876.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। बीते 24 घंटों में ही जिले में 109.4 मिमी पानी बरसा है, जिसमें मनोरा तहसील में सबसे अधिक जलवृष्टि दर्ज की गई है।
जशपुर के किसानों के लिए राहत: समितियों में खाद-बीज का भरपूर स्टॉक, अफवाहों और कालाबाजारी से बचने की अपील
खरीफ सीजन की बुवाई के बीच जशपुर जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिले की सहकारी समितियों में 5 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक खाद और सैकड़ों क्विंटल प्रामाणिक बीज उपलब्ध कराए गए हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह में न आएं और निर्धारित दरों पर ही समितियां से खरीदारी करें।
Hello world!
Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
