छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए निरंतर आर्थिक संबल और संवेदनशीलता का प्रतीक बन रही है। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले योजना की मासिक किस्त खाते में अंतरित होने से महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
कोरिया जिले के ग्राम खरवत (चेरवापारा) की निवासी श्रीमती रवाना परवीन ने अपने बैंक खाते में ₹1000 की राशि प्राप्त होने पर प्रसन्नता जाहिर की और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त किया।
‘विष्णु भैया हमारे बड़े भाई बनकर खड़े हैं’
श्रीमती रवाना परवीन ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हमारे बड़े भैया की भूमिका में हम जैसी बहनों के साथ खड़े हैं। रक्षाबंधन से ठीक पहले खाते में ₹1000 की राशि मिलना हमारे लिए दोहरी खुशी और बड़ा सहारा है। त्योहार की तैयारियां और जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि बेहद मददगार साबित होगी।”
महिलाओं में आत्मनिर्भरता और सुरक्षा का भाव
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह मिलने वाला नियमित आर्थिक सहयोग महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है। छोटी-मोटी जरूरतों, बच्चों की आवश्यक वस्तुओं और घरेलू खर्चों के लिए अब किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। त्योहार के समय पर मिली इस सहायता ने रक्षाबंधन की खुशियों में चार चांद लगा दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख पात्र महिलाओं को हर महीने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जा रही है।
