धनतेरस पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने दी शुभकामनाएं, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की

पत्थलगांव/जशपुर:

दीपोत्सव के पावन पर्व की शुरुआत पर सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के नाम जारी अपने संदेश में विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि धनतेरस सुख, समृद्धि, वैभव और आरोग्य का प्रतीक पर्व है। उन्होंने भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी से प्रार्थना की कि यह पावन अवसर हर नागरिक के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, अपार खुशहाली और निरंतर उन्नति लेकर आए।

https://x.com/Gomati_sai/status/2118678933805949221?a=LfvsVHNR5bAvsXA_4OY&s=19

इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि प्रकाश के इस महापर्व पर स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों और छोटे व्यापारियों से खरीदारी कर ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को सशक्त बनाएं, ताकि सभी के घरों में खुशियों का उजाला फैल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *