जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का स्टॉल दर्शकों, युवाओं और साहसिक खेलों के शौकीनों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विकास प्रदर्शनी के दौरान टूरिज्म बोर्ड के स्टॉल का सघन अवलोकन किया।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जिले में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ‘जशपुर जंबोरी’ एडवेंचर एवं कल्चरल फेस्टिवल की रूपरेखा और तैयारियों का पूरा जायजा लिया। उन्होंने वनांचल जशपुर में साहसिक पर्यटन और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन और ट्रिप्पी हिल्स के साझा प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।
‘ट्रिप्पी हिल्स’ को मिला ‘बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड 2026’
स्टॉल पर बातचीत के दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को पर्यटन विभाग द्वारा हाल ही में प्रदान किए गए ‘बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड 2026’ के लिए विशेष बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि बीते तीन वर्षों में जशपुर जंबोरी ने छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश भर के एडवेंचर प्रेमियों के बीच अपनी एक मजबूत और विशिष्ट पहचान बनाई है। मंत्री श्री जायसवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि ट्रिप्पी हिल्स इसी समर्पण और पेशेवर अंदाज के साथ आगे बढ़ते हुए पूरे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पटल पर एक नई पहचान दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
नेचर, कल्चर और एडवेंचर का महाकुंभ है ‘जशपुर जंबोरी’
जशपुर जंबोरी केवल एक साहसिक खेलों का आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और स्थानीय जनजातीय संस्कृति का एक जीवंत संगम है। इस वर्ष जंबोरी में पर्यटकों के लिए रोमांच के कई नए आयाम जोड़े गए हैं:
- साहसिक गतिविधियां: कयाकिंग, रैपलिंग, जिप-लाइन, रॉक क्लाइंबिंग और वॉटर स्पोर्ट्स।
- इको-टूरिज्म व कैंपिंग: शांत वादियों में लग्जरी और स्विस टेंट कैंपिंग, घने जंगलों में नाइट ट्रेकिंग, बर्ड वाचिंग और स्टार गेजिंग।
- सांस्कृतिक रंग: जनजातीय लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत, अलाव (कैंपफायर) के बीच लोककथाएं और ठेठ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद।
पर्यटकों और युवाओं के बीच इस फेस्टिवल को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है और राज्योत्सव के स्टॉल पर दिनभर पूछताछ और प्री-बुकिंग का दौर जारी है।
सीमित स्लॉट्स: जशपुर जंबोरी की बुकिंग के लिए यहां करें संपर्क
यदि आप भी सर्दियों के इस मौसम में जशपुर की हसीन वादियों में रोमांच और सुकून का अनुभव करना चाहते हैं, तो अपनी सीट तुरंत सुरक्षित कर सकते हैं:
- बुकिंग व विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें: 9589816208
