मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी में सहपाठी के पिता स्वर्गीय ज्ञानचंद जैन को दी विनम्र श्रद्धांजलि; शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

जशपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड पहुंचकर गहरे शोक का परिचय दिया। मुख्यमंत्री अपने स्कूली दिनों के सहपाठी श्री प्रदीप कुमार जैन के निवास पहुंचे और उनके पूज्य पिता स्वर्गीय श्री ज्ञानचंद जैन के दुखद निधन पर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उनके साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने भी दिवंगत आत्मा के समक्ष नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और इस कठिन समय में उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *