रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सावन मास में निवास पर किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर। पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने शासकीय निवास में सपरिवार भगवान शिव का पूर्ण विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक संपन्न किया।

अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र अर्पित कर देवाधिदेव महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की।

धार्मिक अनुष्ठान में मुख्यमंत्री के परिवारजन, पुरोहितगण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के समापन पर भगवान शिव की महाआरती की गई और उपस्थित जनों में प्रसाद वितरण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *