गांधीनगर/खेड़ा: भाजपा की गुजरात सह-प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ की विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान खेड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में विभिन्न समसामयिक मुद्दों, जनहित से जुड़े विषयों तथा पार्टी संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान श्रीमती गोमती साय ने संगठन के विस्तार, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों पर विचार-विमर्श किया। वहीं सांसद देवुसिंह चौहान ने खेड़ा संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और सांगठनिक कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
इस आत्मीय संवाद को आगामी सांगठनिक अभियानों और पार्टी के समन्वय के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
