मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात: खनन विकास और राज्य से जुड़े अहम विषयों पर हुई चर्चा

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा के संवर्धन, कोयला एवं खनन क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं, पर्यावरण संतुलन के साथ खनन गतिविधियों के विस्तार और राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों से समृद्ध राज्य है और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में यहां के कोयला व खनन क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। केंद्रीय मंत्री की इस मुलाकात को केंद्र और राज्य के बेहतर समन्वय तथा खनन क्षेत्रों में अधोसंरचना व जनहितैषी कार्यों को गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *