वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कोरबा प्रवास के दौरान डोंगानाला में वनौषधि प्रसंस्करण केंद्र और चोटिया में हाथी नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम में सामुदायिक भागीदारी को अहम बताया।
Month: August 2026
IGKV Raipur: बीएससी कृषि काउंसलिंग के लिए सीट और कॉलेज आबंटित, 22 अगस्त तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन; देखें पूरा शेड्यूल
रायपुर।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी कृषि महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत बीएससी कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पीएटी (PAT) की मेरिट सूची के आधार पर प्रोविजनल सीट एवं कॉलेज का आबंटन कर दिया गया है।
22 अगस्त तक होगा दस्तावेज परीक्षण
आबंटित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कृषि महाविद्यालय, रायपुर में 20 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को अपनी आबंटित सीट सुरक्षित (Lock) करने के लिए 20 से 23 अगस्त तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
सीट निरस्तीकरण और अगले चरण के नियम
काउंसलिंग समिति की अध्यक्ष एवं कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने बताया कि:
सीट सुरक्षित न करने पर: यदि कोई चयनित अभ्यर्थी सीट मिलने के बाद भी तय समय में फीस जमा नहीं कर पाता है और आगामी चरण में शामिल होना चाहता है, तो उसे ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
सीट न मिलने वाले छात्र: जिन अभ्यर्थियों को प्रथम चरण में कोई सीट नहीं मिली है, वे स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए 20 से 24 अगस्त (रात 11:30 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीट कैंसिलेशन: यदि कोई अभ्यर्थी सीट सुरक्षित करने के बाद प्रवेश निरस्त कराना चाहता है, तो उसे 20 से 24 अगस्त (रात 11:30 बजे तक) ऑनलाइन सीट निरस्त करनी होगी।
स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां
रिक्त सीटों का विवरण: 25 अगस्त 2026
पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची जारी: 25 अगस्त 2026 (विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर)
स्पॉट काउंसलिंग (सीट आबंटन, दस्तावेज सत्यापन व फीस): 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 (कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थिति अनिवार्य)
कन्वर्शन काउंसलिंग (सीट आबंटन व तुरंत फीस जमा): 2 सितंबर 2026
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे काउंसलिंग और प्रवेश संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देशों व अपडेट्स के लिए IGKV की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सकारात्मक वार्ता के बाद मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि इसी माह स्टाइपेंड वृद्धि पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर में ‘स्रोत महोत्सव 2026’ का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नदी और जल के संरक्षण से ही जीवन सुरक्षित रहेगा। इस दौरान नेशनल वाटर एकेडमी और एंट्रिक्स कॉरपोरेशन के साथ ऐतिहासिक एमओयू हुए और ‘नीर-नारी-निधि’ पुस्तक का विमोचन किया गया।
उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आईबीसी 24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संभाग टॉपर बेटियों को सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा, 500 करोड़ के एआई मिशन और नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य संवर रहा है।
तेंदूपत्ता सहित सभी वनोपज के बेहतर विपणन और संग्राहकों के हितों पर सरकार का विशेष जोर: वन मंत्री केदार कश्यप
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित IDC की 321वीं बैठक में तेंदूपत्ता और अन्य लघु वनोपज के प्रभावी विपणन पर चर्चा हुई। सरकार ने स्पष्ट किया कि वनांचल के ग्रामीणों और आदिवासी संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पारदर्शी प्रक्रिया और समयबद्ध विक्रय प्राथमिकता में है।
मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ एमबीए पास मोहन चंद्राकर ने खेती को बनाया फायदे का मॉडल, जैविक और प्राकृतिक खेती से संवार रहे किसानों की तकदीर
महासमुंद जिले के केशवा निवासी मोहन चंद्राकर ने एमबीए के बाद कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है। वे ‘तथास्तु’ ब्रांड और एफपीओ के जरिए 300 से अधिक किसानों को जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के साथ पारंपरिक सुगंधित व औषधीय फसलों को पुनर्जीवित कर रहे हैं।
युवाओं की ऊर्जा और नवाचार से गढ़ेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘माय भारत’ की उच्च स्तरीय बैठक में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने ग्राम से राज्य स्तर तक मजबूत युवा नेटवर्क तैयार करने और बस्तर के युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर नेतृत्व के नए अवसर देने के निर्देश दिए।
आस्था और भक्ति : सावन सोमवार व नागपंचमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की, 1.11 लाख पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान में लिया भाग
सावन सोमवार और नागपंचमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृहग्राम बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तीन दिवसीय विशेष अनुष्ठान के तहत मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने श्रद्धालुओं के साथ 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक में भाग लेकर प्रदेश की खुशहाली की मंगलकामना की।
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की मिसाल : CM विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ पुस्तक का किया विमोचन, उत्कृष्ट वनकर्मियों को मिला सम्मान
मानव-हाथी द्वंद्व को नियंत्रित करने और सुरक्षित सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जशपुर वनमंडल द्वारा संचालित जनजागरूकता अभियान पर आधारित पुस्तक ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विमोचन किया। इस दौरान सीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को सम्मानित किया और ‘राज संकेत’ ऐप जैसी आधुनिक तकनीकों के समन्वय की सराहना की।
