दृष्टिबाधा नहीं बनी रुकावट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती को सौंपा विशेष लैपटॉप, शिक्षक बनने के सपने को मिली डिजिटल उड़ान

जशपुर जिले की 100% दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस के शिक्षक बनने के सपने को संबल देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें विशेष वॉइस सॉफ्टवेयर से लैस लैपटॉप प्रदान किया है। कलेक्टर जनदर्शन में की गई मांग पर समाज कल्याण विभाग ने त्वरित पहल की, जिसके बाद बगिया निवास में मुख्यमंत्री ने स्वयं जयमंती का उत्साहवर्धन करते हुए यह उपहार सौंपा।

संवेदनशील पहल : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की मदद से जशपुर के अविनाश को मिला नया जीवन, CM विष्णु देव साय का जताया आभार

जशपुर जिले के फरसाबहार निवासी अविनाश नायक को जन्मजात शारीरिक विकृति से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल पर मुक्ति मिली है। आर्थिक तंगी के चलते अटके उपचार को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में सफलतापूर्वक पूरा कराया गया, जिसके बाद स्वस्थ होकर अविनाश ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर आभार जताया।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: CM विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, बोले- अटल जी के संकल्प से मिली छत्तीसगढ़ को पहचान

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित सीएम निवास में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान: 48 प्रतिनिधियों के पांच दिवसीय फैम टूर का समापन, बस्तर की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की जमकर तारीफ

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फैम टूर में देश के विभिन्न राज्यों से आए 48 पर्यटन प्रतिनिधियों ने बस्तर के चित्रकोट, धुड़मारास और केशकाल घाटी की समृद्ध जनजातीय संस्कृति व प्राकृतिक सौंदर्य का अविस्मरणीय अनुभव लिया।

CM विष्णु देव साय ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया लोकार्पण, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा अत्याधुनिक कैंसर उपचार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मरीजों को अब एक ही छत के नीचे जांच और उन्नत इलाज की सुविधा मिलेगी।

स्वतंत्रता दिवस 2026: सीएम विष्णु देव साय ने पुलिस और नगर सेना के जांबाजों को पदकों से किया अलंकृत; ASI रामावतार सिंह को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस व नगर सेना के अधिकारियों-जवानों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, भारतीय पुलिस पदक और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से अलंकृत किया।

रायपुर स्वतंत्रता दिवस 2026: घुड़सवारों का हैरतअंगेज शो, महिला बैगपाइपर बैंड की धुनें और डॉग स्क्वाड के हैरतअंगेज करतबों ने मोहा मन

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तीसरी वाहिनी के घुड़सवारों, पहली महिला बैगपाइपर बैंड की धुनों और श्वान दल के साहसिक करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णु देव साय का ऐलान: नक्सल मुक्त हुआ बस्तर, एआई मिशन से लेकर नई भर्तियों तक छत्तीसगढ़ के विकास का खींचा खाका

80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत की और नक्सल मुक्त बस्तर, एआई मिशन, नई भर्तियों सहित प्रदेश के चहुंमुखी विकास का विजन रखा।

जशपुर में भारी बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

झारखंड पर बने डिप्रेशन के चलते उत्तर छत्तीसगढ़ और जशपुर में 14 से 17 अगस्त तक भारी बारिश व 55 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अंबिकापुर: स्वामी आत्मानंद कॉलेज कन्या छात्रावास का लोकार्पण, 100 बेटियों को मिलेगी सुरक्षित आवासीय सुविधा; मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में 100 सीटर स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया। दूरस्थ व ग्रामीण वनांचल क्षेत्र की छात्राओं को सुरक्षित और सुगम आवासीय सुविधा मिलेगी।