प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा जिले में ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ रही है। अंबिकापुर की नीधि वर्मा को 1.08 लाख रुपये की डबल सब्सिडी से बड़ी राहत मिली है और उनके घर का बिजली बिल अब शून्य हो गया है।
Month: August 2026
रायपुर: सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु ₹50 लाख की घोषणा की। साथ ही नया रायपुर में एक प्रमुख चौक का नामकरण संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर करने का ऐलान किया।
कैलाश गुफा धाम में उमड़ा जनसैलाब: SDM समीर बड़ा और SDOP कोशले की चाक-चौबंद व्यवस्था से सुगम हुए दर्शन
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित कैलाश गुफा धाम में श्रावण मास पर उमड़ रहे श्रद्धालुओं के लिए प्रशासनिक व्यवस्था मिसाल बनी हुई है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री समीर बड़ा और एसडीओपी श्री कोशले के कुशल नेतृत्व में चाक-चौबंद सुरक्षा व यातायात व्यवस्था से श्रद्धालु सुगमता पूर्वक दर्शन कर रहे हैं।
स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप का कमाल: ग्राम ओरमा में ग्रामीणों का बिजली बिल हुआ आधा
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में लागू की जा रही आधुनिक तकनीकों और डिजिटल सेवाओं के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई […]
Jashpur News: राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर घोलेंग में हस्तकरघा एवं बांस उत्पादों की प्रदर्शनी
राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर जशपुर के घोलेंग स्थित आजीविका परिसर में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हस्तकरघा संस्कृति का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में शॉल, पारंपरिक आभूषण और बांस उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही हैंडलूम प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र के माध्यम से स्थानीय कारीगरों को आधुनिक तकनीक और बाजार से जोड़ने की पहल पर जोर दिया गया।
Jashpur News: सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं UDID शिविर, 64 पात्र लाभार्थी चिन्हित
जशपुर जिले के सन्ना में आयोजित विशेष दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर में 103 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए। इनमें 64 दिव्यांगजन यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए, जबकि 20 को उच्च केंद्र रेफर किया गया। शिविर में पेंशन, सहायक उपकरण और दिव्यांग ऋण योजनाओं के लिए भी आवेदन लिए गए।
ढाई साल में श्रमिक कल्याण को मिली नई पहचान, 17.82 लाख श्रमिकों को योजनाओं का लाभ
छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। श्रम विभाग के अनुसार 17.82 लाख श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला, 800 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता वितरित की गई तथा श्रमिक सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की गईं।
कुनकुरी में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित
जशपुर जिले के कुनकुरी में स्वतंत्रता के अमृतकाल के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित है। तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने यात्रा मार्ग एवं मंचीय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पीएम जनमन आवास योजना से पूरा हुआ कुमारी बाई का पक्के घर का सपना, मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत महासमुंद जिले की कुमारी बाई कमार को पक्का आवास मिलने से उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया। पति की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी में जीवन गुजार रही कुमारी बाई अब अपने बच्चों के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। योजना ने उन्हें आवास के साथ नई उम्मीद भी दी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति: पीएम सूर्यघर योजना से परिवारों को मिल रही आर्थिक राहत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत हजारों परिवार सौर ऊर्जा से जुड़ रहे हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लखन लाल कश्यप ने 5 किलोवाट का सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाकर बिजली बिल को शून्य कर लिया है, जिससे आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
